2015-09-07 12:41:00

धर्मबहन एवं पुरोहित भी शिक्षक दिवस पर पुरस्कृत शिक्षकों में शामिल


नई दिल्ली, सोमवार, 7 सितम्बर 2015 (ऊका समाचार): नई दिल्ली में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में पुरस्कृत भारत के 34 शिक्षकों में एक काथलिक धर्मबहन एवं एक काथलिक पुरोहित भी शामिल हैं।

गुरुवार, पाँच सितम्बर को भारत में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत की मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने सेन्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेन्डरी एडूकेशन (सीबीएसइ) की ओर से 34 भारतीय शिक्षकों को सम्मानित किया।

2014 के शिक्षक पुरस्कार के तहत मूल्यवान एवं सर्वोत्कृट शिक्षा प्रदान करने हेतु 34 शिक्षकों की सराहनीय सेवा को मान्यता दी गई।

हरियाणा के गुड़गाँव स्थित आर लेडी ऑफ फातिमा स्कूल की प्राचार्या, फ्राँसिसकन क्लेरिस्ट मिशनरी धर्मसंघ की सि. ज़ीटा कुटीनो तथा केरल में क्राईस्ट सेन्ट्रल स्कूल के प्राचार्य, निष्कलंक मरियम को समर्पित कारमेल धर्मसमाजी पुरोहित फादर मैथ्यू थेन्गुम्पल्ली को भी इस अवसर पर शिक्षक पुरस्कार से नवाज़ा गया।

पुरस्कार समारोह में (सीबीएसइ) बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त कर सि. ज़ीटा ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें मूल्यों पर आधारित शिक्षा के प्रसार की चुनौती देता है जिसके लिये वे अथक परिश्रम करने को तैयार हैं। सि. ज़ीटा विगत 25 वर्षों से उत्तर प्रदेश में शिक्षा प्रदान करती रही हैं।

मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने शिक्षकों को बधाइयाँ दी और कहा कि उनकी सेवा राष्ट्र एवं भावी पीढ़ियों के निर्माण में एक अनुपम योगदान है।








All the contents on this site are copyrighted ©.