2015-08-19 12:10:00

हिमाचल प्रदेश: गुरुद्वारे में भूस्खलन से 10 की मौत


हिमाचल प्रदेश, बुधवार, 19 अगस्त 2015 (ऊका समाचार): हिमाचल प्रदेश के कुल्लु ज़िले स्थित मानिकरान साहिब गुरुद्वारे में भूस्खलन के फलस्वरूप कम से कम 10 लोगों की मृत्यु हो गई है, कई लोग मलबे में फँसे हैं तथा अनेक घायल हो गये हैं।  

आईएएनएस समाचार को पुलिस उपायुक्त राकेश कँवर ने मंगलवार को बताया था कि सात लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है तथा नौ व्यक्ति घायल हो गये हैं। हालांकि, अब मरनेवालों की संख्या 10 तक पहुँच गई है तथा कई मलबे के नीचे फँसे हैं।

मानिकरान साहिब गुरुद्वारे में भूस्खलन की वजह से इमारत से बड़े-बड़े पत्थर टूट कर गिरे। पुलिस के अनुसार हादसे के समय गुरुद्वारे में काफी तादाद में लोग मौजूद थे। पत्थर गिरने की वजह से लोग गुरुद्वारे में ही फंस गए और 10 लोगों की मौत हो गई।

सशस्त्र सीमा बल एसएसबी, स्थानीय पुलिस तथा भारतीय-तिब्बती सीमा पुलिस राहत कार्य में जुटी हुई है।

पारवती नदी के तट पर स्थित मानिकारन साहिब गुरुद्वारा कुल्लु ज़िले से लगभग 50 किलो मीटर तथा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से लगभग 250 किलो मीटर दूर है। लगातार भारी वर्षा के कारण पारवती नदी भी इन दिनों ऊँचाई पर है तथा कई जगहों पर पानी भरने के कारण भूस्खलन की सम्भावनाएँ बढ़ गई हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री विदर्भ सिंह ने गुरुद्वारे की दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।   








All the contents on this site are copyrighted ©.