2015-07-30 11:41:00

नागपुरः सन्त आलफोन्सा को समर्पित गिरजाघर का अभिमन्त्रण


नागपुर, गुरुवार, 30 जुलाई 2015 (ऊका समाचार): नागपुर महाधर्मप्रान्त के म्हासाला में 28 जुलाई को सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भारत की सन्त आलफोन्सा को समर्पित गिरजाघर का अनुष्ठान समारोह सम्पन्न हुआ। 

नागपुर के महाधर्माध्यक्ष अब्राहम वीरूथाकलुँगड़ा के नेतृत्व में जॉन बैपटिस्ट को समर्पित आशा किरण आश्रम में आशीष समारोह सम्पन्न हुआ जहाँ सन्त आलफोन्सा की प्रतिमा तथा उनके अवशेष सुरक्षित रखे गये हैं। आशीष समारोह के उपरान्त एक शोभायात्रा में प्रतिमा एवं अवशेष नये गिरजाघर ले जाये गये।

महाधर्माध्यक्ष अब्राहम ने नये गिरजाघर की चाभियाँ गिरजाघर के प्रधान पुरोहित फादर थॉमस के.डी. को प्रदान की। तदोपरान्त, महाधर्माध्यक्ष के साथ लगभग 50 पुरोहितों ने नये गिरजाघर में ख्रीस्तयाग अर्पित किया।

इस अवसर पर लगभग 400 श्रद्धालु सन्त आलफोन्सा से प्रार्थना करने गिरजाघर पहुँचे थे।  धर्माध्यक्ष अब्राहम ने इन्हें सम्बोधित कर सन्त आलफोन्सा को समकालीन सन्त निरूपित कर कहा कि "हालांकि वे केवल 36 वर्ष इस धरती पर रहीं, उन्होंने स्वतः को ख्रीस्त एवं पड़ोसी के प्रति पूर्णतः समर्पित रखा। उन्होंने सुसमाचार के अनुकूल जीवन यापन किया तथा पीड़ा को नया अर्थ प्रदान किया।"

इस अवसर पर गिरजाघर के प्राँगण में तीन पौधे भी लगाये गये तथा प्रतीकात्मक ढंग से प्रकृति की रक्षा का सन्देश पहुंचाया गया। 








All the contents on this site are copyrighted ©.