2015-07-17 20:34:00

हमारा जीवन ईश्वर के वचन का केन्द्र


मुम्बई, शुक्रवार 17 जुलाई, 2015 (एशिया न्युज) माउन्ट कारमेल की माता मरियम के त्योहार के अवसर पर, मुम्बई के महाधर्माध्यक्ष, ओसवाल्ड ग्रेसियस ने, अन्य 20 पुरोहितों के साथ, मुम्बई की कारमेल धर्मसमाज की बहनों के लिए, उनके ही छोटे मठ में प्रवित्र मिस्सा बलिदान चढाया।

अपने प्रवचन में कार्डिनल ने कहा, "मरियम का जीवन ईश वचन के केन्द्र था। मरियम ने ईश्वर के वचनों में विश्वस किया, उन पर मनन किया, उन वचनों से प्यार किया और उनके अनुरूप अपना जीवन व्यतीत किया।"

विश्वसियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "हमारा जीवन भी ईश्वर के वचन का केन्द्र होना चाहिए, जिसे हम भी अपने बुलावे का उतर दे सकें और दिव्य वचन के शिष्य बन सकें।"

उन्होंने आगे कहा कि माउन्ट कारमेल वह स्थान था जहाँ सच्चे ईश्वर की पूजा की जाती थी।"  

महाधर्माध्यक्ष ने कारमेल की धर्म बहनों को, मुम्बई और भारत की कलीसिया को उनकी निरंतर प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.