2015-06-26 16:18:00

‎कोलकाता में लड़कियों के लिये पुनर्वास केन्द्र


कोलकाता, शुक्रवार 26 ‎जून ‎2015 (उकान) कोलकाता धर्मप्रांत के द्विशतवर्षीय समारोह के अवसर पर धर्मप्रांत ने हावड़ा जिले में मानव तस्करी के शिकार से मुक्त लड़कियों के लिये पुनर्वास केन्द्र खोलने का निर्णय किया है।

उक्त बात की जानकारी देते हुए धर्माध्यक्ष अशोक बिसवास ने कहा कि  कोलकाता में आरंभ होनेवाले पुनर्वास केन्द्र से मानव तस्करी से मुक्त की गयी लड़कियाँ  एक नया जीवन आरंभ कर पायेंगी।

जुबिली समारोह में धर्माध्यक्ष बिसवास ने ‘रेसोनेन्स ऑफ़ द क्रोनिकल’ नामक एक डॉक्यूमेन्टरी का उद्घाटन किया जिसमें कोलकाता धर्मप्रांत के दो वर्ष के इतिहास को दर्शाया गया है।

धर्माध्यक्ष बिसवास ने बताया कि पुनर्वास केन्द्र के निर्माण की आरंभिक लागत 50 लाख रुपये होगी जिसे हावड़ा के कावली मेमोरियल संत मोनिका गर्ल्स प्राइमरी स्कूल के परिसर में बनाया जायेगा। भवन-निर्माण कार्य वर्ष के अंत तक पूरा हो जायेगा। 

उन्होंने बताया कि पुनर्वास केन्द्र में 25 लड़कियों को रखने की व्यवस्था होगी जिसे बाद में बढ़ाया जा सकेगा। यह केन्द्र मानव तस्करी से मुक्त की गयी लड़कियों को कौंसिलिंग और आध्यात्मिक निर्देशन भी प्रदान करेगा। पुनर्वास केन्द्र में ही शिक्षा की व्यवस्था होगी तथा कुछ अन्य कार्य कौशल शिक्षा दी जायेगी ताकि वे अपने जीविकोपार्जन कर सकें।

बताया गया कि यह केन्द्र अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ मिलकर सामाजिक न्याय के लिये भी कार्य करेगा। 

 








All the contents on this site are copyrighted ©.