2015-06-23 12:28:00

कोलकाताः मदर तेरेसा की उत्तराधिकारी सि. निर्मला नहीं रही


कोलकाता, मंगलवार, 23 जून 2015 (ऊका समाचार): कोलकाता में, मंगलवार को, उदारता के मिशनरी धर्मसंघ की संस्थापिका, धन्य मदर तेरेसा की उत्तराधिकारी, सि. निर्मला जोशी का 81 वर्ष का आयु में निधन हो गया।  

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सि. के निधन पर गहन संवेदना व्यक्त कर कहा कि वे यह समाचार सुन अत्यन्त दुःखी हैं। अपने एक ट्वीट पर प्रधान मंत्री मोदी ने लिखाः "सि. निर्मला का जीवन, गरीबों और वंचितों की देखभाल और उनकी सेवा के लिए समर्पित रहा था"।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शोक व्यक्त कर अपने ट्वीट पर लिखाः "कोलकाता और सम्पूर्ण विश्व सदैव उन्हें याद करता रहेगा।"

मदर तेरेसा के निधन के बाद सन् 1997 में, 63 वर्ष की आयु में, सि. निर्मला जोशी को उदारता के मिशनरी धर्मसंघ की विश्वाध्यक्षा नियुक्त किया गया था।  

कोलकाता के महाधर्माध्यक्ष थॉमस डिसूज़ा ने, सि. निर्मला के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए, कहाः "उन्होंने वास्तव में, मदर तेरेसा की विरासत को आगे बढ़ाया है, ऐसी विरासत जिससे विश्व के भर के लोगों तक सेवा और प्रेम का प्रसार किया जा सका है।"  








All the contents on this site are copyrighted ©.