2015-05-15 15:34:00

रोमेनिया के राष्ट्रपति संत पापा से मिले


वाटिकन सिटी, शुक्रवार 15 मई, 2015 (सेदोक,वीआर) रोमेनिया के राष्ट्रपति क्लाउस वेरनेर इहोनिस ने शुक्रवार 15 मई को वाटिकन सिटी के प्रेरितिक प्रासाद में संत पापा फ्राँसिस से मुलाक़ात की।

दोनों नेताओं के बीच वार्ता सौहार्दपूर्ण रही। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने दोनों राष्ट्रों के आपसी रिश्तों को मजबूत करने के बारे में चर्चा की। उन्होंने रोमेनिया में काथलिकों के साथ देश के अधिकारियों की स्थिति की भी समीक्षा की।

दोनों नेताओं ने इस बात की सराहना की देश में अल्पसंख्यकों की स्थिति ठीक है सहअस्तित्व की भावना मजबूत है।  

संत पापा से मिलने के बाद राष्ट्रपति क्लाउस वेरनेर सेक्रटरी ऑफ़ स्टेट कार्डिनल पियेतरो पारोलिन तथा राज्य मामलों के महासचिव महाधर्माध्यक्ष पौल रिचर्ड गलाहर से भी मुलाक़ात की।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.