2015-05-13 12:31:00

वाटिकन सिटीः एम्ब्रोज़ रिब्बेलो औरंगाबाद के नये धर्माध्यक्ष नियुक्त


वाटिकन सिटी, बुधवार, 13 मई सन् 2015 (सेदोक): सन्त पापा फ्राँसिस ने फादर एम्ब्रोज़ रिबेल्लो को औरंगाबाद का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। यह सूचना वाटिकन द्वारा बुधवार को दी गई।

फादर रिबेल्लो का जन्म अमरावती धर्मप्रान्त के निर्मल में 17 फरवरी, सन् 1949 ई. को हुआ था। नागपुर के सन्त चार्ल्स गुरुकुल में दर्शनशास्त्र एवं ईशशास्त्र के अध्ययन के उपरान्त 22 अप्रैल सन् 1979 ई. को आपका पुरोहिताभिषेक हुआ था। 

अमरावती एवं औरंगाबाद धर्मप्रान्तों में आपने उप-पल्ली पुरोहित तथा पल्ली पुरोहित रूप में अपनी प्रेरिताई का निर्वाह किया है। सन् 2008 से आप औरंगाबाद के प्रतिधर्माध्यक्ष एवं प्रेरितिक केन्द्र के निर्देशक पद पर कार्य करते रहे हैं। 

श्रद्धेय फादर रिबेल्लो को औरंगाबाद का धर्माध्यक्ष नियुक्त करने के साथ-साथ सन्त पापा ने, कलीसियाई विधान की धारा 401 के तहत, औरंगाबाद के प्रेरितिक प्रशासक मान्यवर एडविन कोलासो द्वारा प्रस्तुत त्याग पत्र को भी स्वीकार कर लिया है।  फादर एम्ब्रोज़ रिबेल्लो को औरंगाबाद का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। उनका जन्म अमरावती धर्मप्रान्त में 17 फरवरी, सन् 1949 ई. तथा  पुरोहिताभिषेक 22 अप्रैल सन् 1979 ई. को हुआ था... 








All the contents on this site are copyrighted ©.