2015-05-07 16:25:00

करीतास इंडिया को नेपाल में भूकम्प पीड़ितों की मदद हेतु अनुमोदन


नई दिल्ली, बृहस्पतिवार, 7 मई 2015 (ऊकान)꞉ कलीसिया की राष्ट्रीय राहत एजेंसी करीतास इंडिया को प्रत्यक्ष कराधान के केंद्रीय बोर्ड ने, बुधवार 6 मई को नेपाल में भूकम्प पीड़ितों की मदद हेतु राहत कार्यों के लिए अनुमोदन दे दी है।

प्रत्यक्ष कराधान के केंद्रीय बोर्ड द्वारा लंबित अनुमोदन के कारण करीतास इंडिया को राहत सेवा प्रदान करने की अनुमति प्राप्त नहीं हो पा रही थी जिसका हल बुधवार को हो गया है।

सूत्रों ने बतलाया कि औपचारिक अनुमोदन के अनुसार करीतास इंडिया अब राहत सेवा उपलब्ध कराने हेतु करीतास  नेपाल के साथ विचार-विमर्श कर आवश्यक एड्स शीघ्र खरीद कर भारत से नेपाल रवाना हुई है।

विश्वभर के नौ अन्य करीतास सदस्यों के साथ, भारत के छः सदस्यों का एक दल करीतास नेपाल की मदद कर रहा है। तकनीकि सहायता के साथ-साथ करीतास इंडिया भूकम्प के शिकार लोगों को मनोवैज्ञानिक सामाजिक समर्थन प्रदान कर रहा है।

करीतास इंडिया एक सप्ताह के लिए काठमाण्डू और सिन्धू पाल चौक में दो मेडिकल कैम्प लगाने की भी योजना बना रहा है। करीतास सेवा 7 सबसे अधिक भूकम्प प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत है।

करीब 31,000 लोगों ने करीतास से अस्थायी शेल्टर किड्स प्राप्त की है तथा अन्य 21 हजार परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

आगामी दो महीनों में करीब 175 हजार लोगों को वर्षा तथा ठंढक से बचने हेतु सुरक्षा प्रदान करने की योजना की गयी है।

करीतास नेपाल के निर्देशक फादर पीयुस पेरूमाना ने कहा, ″सभी दृष्टिकोणों से हाशिये पर जीवन यापन करने वाले परिवारों को प्राथमिकता दी जा रही है जिनका जीवन बुरी तरह प्रभावित है और जो अत्यन्त ग़रीबी में जी रहे हैं अथवा जिनके परिवार का कोई सदस्य विकलांग हो गया है।″

 








All the contents on this site are copyrighted ©.