2015-05-02 16:07:00

मरियम शांति की रानी गिरजाघर में संत पापा का दौरा


वाटिकन सिटी, शनिवार, 2 मई 2015 (वीआर सेदोक)꞉  संत पापा फ्राँसिस रविवार 3 मई को रोम स्थित ऑस्तिया के मरियम शांति की रानी (रेजिना पाचिस) गिरजाघर का दौरा करेंगे।

वाटिकन सूत्रों के अनुसार संत पापा 4 बजे पल्ली प्रांगण में विश्वासियों से मुलाकात करेंगे तत्पश्चात् करीब 6 बजे पावन ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे।

पल्ली पुरोहित ने तैयारी की जानकारी देते हुए कहा कि विश्वासियों में, ″उत्साह साफ नजर आती है क्योंकि संत पापा फ्राँसिस हमें जरूर हृदय स्पर्शी संदेश देंगे।″  

ऑस्तिया के मरियम शांति की रानी पल्ली की आबादी करीब 20,000 है। संत पापा के स्वागत हेतु कार्डिनल विकर अगोस्तीनो वाल्लिनी, सहायक धर्माध्यक्ष पाओलो क्यावॉन, मोन्सिन्योर पौल, पल्ली पुरोहित फादर लुदोविको बर्नांजेलो अन्य पुरोहित तथा विश्वासी उपस्थित होंगे।

 सूचना अनुसार संत पापा विकलांग एवं वयोवृद्धों से विशेष मुलाकात करेंगे।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.