2015-04-28 15:34:00

बचाव दल माउंट एवरेस्ट पर फंसे पर्वतारोहियों तक पहुँचे


नेपाल, मंगलवार, 28 अप्रैल 2015 (वीआर अंग्रेजी)꞉ माउंट एवरेस्ट में लगभग 200 पर्वतारोही फंसे जिन्हें निकालने का प्रयास हो रहा है तथा हिमस्खलन में पर्वत पर 17 लोगों के मारे जाने की खबर है।

पर्वत पथ प्रदर्शक तथा माउन्ट एवरेस्ट की तराई पर अनुसंधान केंद्र के तकनीकी निदेशक जॉन पियत्रो वेरसा ने वाटिकन रेडियो से कहा, ″मौसम में कुछ सुधार हुआ है किन्तु पर्वतारोही शिवरों में अब भी फंसे हैं।″  

उन्होंने कहा कि भूकम्प के बार बार आने के कारण पर्वतारोही हिमस्खलन से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारिक सूचना के अनुसार भुकम्प पुनः आने की सम्भावना है।   

उन्होंने गाँवों में राहत सेवा में कठिनाई के बारे बतलाते हुए कहा कि वहाँ बहुत सारे दूरगामी गाँव हैं जहाँ मदद पहुँचाये जाने की कोशिश नकाम हो रही है क्योंकि वहाँ भूस्खलन एवं हिमस्खलन से भी काफी नुकसान हुआ है।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.