2015-04-10 15:05:00

वेनिस में वियेनेल्ले दी वेनित्सिया, कला प्रदर्शनी


वाटिकन सिटी, शुक्रवार 10 अप्रैल, 2015 (सेदोक,वीआर) वेनिस में वियेनेल्ले दी वेनित्सिया 2015 नामक 56 वें अन्तरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी करने के लिये  परमधर्माध्यक्षीय पीठ के मंडप को बृहस्पतिवार 9 अप्रैल को वाटिकन प्रेस कार्यालय में प्रस्तुत किया गया।

परमधर्माध्यक्षीय मंडप में तीन कलाकारों के कलाओं को प्रस्तुत किया जायेगा जिसमें कोलोम्बियाई कलाकार मोनिका ब्राभो, मचेदोनियाई कलाकार एल्पीदा हात्जी वासिलेवा मोजाम्बिक के फोटोग्राफ़र मारियो मचिलाव शामिल हैं।

कला मंडप की विषयवस्तु है, " आदि में शब्द था शब्द देह बना। "

कला मंडप के बारे में जानकारी देते हुए संस्कृति के लिये बनी परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष कार्डिनल जियान्फांको रवासी ने बताया कि मंडप का विभाजन संत योहन के सुसमाचार से प्रेरणा प्राप्त करता है।

कलाकारों को चुनने के पीछे कई बातों को ध्यान दिया गया है जिनमें उनकी तकनीकी, भौगोलिक तथा सांस्कृतिक विशेषतायें शामिल हैं।

प्रदर्शनी के कूरेतर या आयोजनकर्त्ता मिकोल फ्रोन्ती कहा कि इस कला मंडप में ईश्वर के संबंध में दो सच्चाइयों को दिखलाया गया है। येसु मसीह के ईश रूप और ईश्वर मनुष्य बने रूप को।

मिकोल ने बताया कि दूसरे भाग में ईश देह धारण किया, मानवता में उसकी उपस्थिति और संप्रेषण की ताकत को दिखाया गया है विशेष कर क्रूस में येसु के दुःख और पीड़ा के द्वारा।

येसु का दिव्य रूप और दुःख सहता हुआ मानव को बहुत ही बारीकी से दिखाया गया है। साथ ही में ईश्वर के दिव्य स्वरूप और मानव रूप की एकता भी दर्शाया गया है।

फोर्ती ने आशा जतायी है कि प्रदर्शनी के लिये चुने हुए युवा कलाकारों के अनुभवों, दर्शनों, नैतिकताओं और सौन्दर्यशास्त्र को प्रकट करेंगे जो जिसका सीधा लाभ आम लोग उठा पायेंगे। 

 

 








All the contents on this site are copyrighted ©.