2015-04-06 15:04:00

प्रधान मंत्री मोदी ने पास्का महापर्व की शुभकामनाएँ दी


नई दिल्ली, सोमवार, 6 अप्रैल 2015 (ऊकान)꞉ भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 5 अप्रैल को, सभी ख्रीस्तीय भाई-बहनों को पास्का महापर्व की शुभकामनाएँ अर्पित की।

न्याय एवं सद्भाव पर दुनिया के निर्माण हेतु ख्रीस्त की शिक्षा का हवाला देते हुए उन्होंने ट्वीट पर लिखा, ″सभी को पास्का पर्व की शुभकामनाएँ। यह दिवस समाज में सद्भाव और भाईचारे को प्रोत्साहन दे। येसु ख्रीस्त की शिक्षा समस्त मानवता को प्रेरित करे।″

उन्होंने कहा, ″आइये, हम न्याय, सहानुभूति और आनंदपूर्ण विश्व की स्थापना हेतु प्रण करें।″ 

विदित हो कि मानव जाति की मुक्ति हेतु येसु ख्रीस्त के क्रूस बलिदान तथा पुनरुत्थान के महोत्सव को ख्रीस्तीयों के सभी समुदायों में मनाया जाता है।

ऊका समाचार के अनुसार प्रेस्बिटेरियन चर्च, बपटिस्ट कलीसिया तथा यूनाईटेठ पेंटेकोस्टाल चर्च भी ख्रीस्त के पुनरूत्थान का महापर्व मनाते हैं।

इस अवसर पर भारत के विभिन्न गिरजाघरों में समारोही ख्रीस्तयाग का आयोजन किया गया तथा धर्माध्यक्षों एवं पुरोहितों द्वारा आशा एवं आध्यात्मिक नवीनीकरण का संदेश दिया गया।

 

 








All the contents on this site are copyrighted ©.