2015-02-20 15:10:00

संत पापा रोम धर्मप्रांत के पुरोहितों से मिले


वाटिकन सिटी, शुक्रवार 20 फरवरी, 2015 (सीएनए)  संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार 19 फरवरी को वाटिकन स्थित सन्त पौल षष्टम् सभागार में परंपरागत रूप से आयोजित रोम धर्मप्रांतीय के पुरोहितों को सबोधित किया।

वाटिकन सूत्रों के अनुसार संत पापा ने प्रवचन की कला और उसकी तैयारी विषय पर अपने संदेश दिये और इसके बाद पुरोहितों के सवालों का उत्तर दिया।

वाटिकन प्रेस कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में आठ मिनट का एक वीडियो प्रस्तुत किया  गया है पर उसमें संत पापा के संदेश को अभी भी सार्वजनिक नहीं किया गया है। समाचारों में व्यक्तिगत पुरोहितों के वक्तव्यों का प्रसारण किया गया है।

विदित हो संत पापा रोम धर्मप्रांत के पुरोहितों से प्रत्येक वर्ष राखबुध के बाद पड़ने वाले  बृहस्पतिवार को मिलते रहे हैँ। संत पापा ने पुरोहितों को जो संदेश दिये उसका आधार था दिव्य उपासना के लिये बनी परमधर्मपीठीय समिति के द्वारा सन् 2005 में तैयार किया गया संदेश।  

स्थानीय समाचार पत्र ' लावेनिरे '  क् अनुसार संत पापा ने संदेश के बाद पुरोहितों द्वारा पूछे गये कई प्रश्नों के उत्तर भी दिये जिसमें पुरोहितों का विवाह भी शामिल था।

संत पापा ने कहा यह पुरोहितों को चाहिये कि वह ईश्वर से आँसू का वरदान माँगे।

संत पापा ने पुरोहितों से कहा कि पुरोहित जेस्विट फादर दोमिनको ग्रासो की किताब  ' प्रोक्लेमिंग गॉड्स मेसेजः ए स्टडी इन द थियोलॉजी ऑफ़ प्रीचींग '  (1963) और जेस्विट फादर ह्यूगो राहनर की किताब ' ए थियोलॉजी ऑफ़ प्रोक्लामेशन ' (1958) को पढ़ें।








All the contents on this site are copyrighted ©.