2015-02-20 15:29:00

21 ईसाइयों की शहादत से मिश्र का विश्वास मजबूत


इस्माइलिया, मिश्र शुक्रवार 20 फरवरी, 20515 (सीएनए) मिश्र के सोहाग के कोप्टिक काथलिक धर्माध्यक्ष यूसेफ अबोल खोइन लीबिया में इस्लामिक स्टेट द्वारा 21 ऑर्थोडॉक्स कोप्टिक ईसाइयों की हत्या किये जाने की प्रतिक्रिया में कहा कि मिश्र की कलीसिया अपने भाइयों की हत्या से मजबूत हुई है।

धर्माध्यक्ष ने कहा कि लीबिया में कार्यरत ख्रीस्तीयों को पवित्र मृत्यु प्राप्त हुई जिनके होठों में मृत्यु के पूर्व प्रार्थनायें थीं। उनकी मृत्यु ठीक आरंभिक ख्रीस्तीय शहीदों के समान थी।

उन्होंने बतलाया कि इसिस ने 15 फरवरी को उस भयानक वीडियो को जारी किया जिसमें 21 ईसाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। यह वही दिन था जब मिश्र की कोप्टिक कलीसिया ने सिनाई में शार्म एल शेख नामक स्थान में अपनी प्रथम कलीसिया के समर्पण का महोत्सव मनाया।

विदित हो कि  इस गिरजाघर को पूर्व राष्ट्रपति होसनी मुबारक की पत्नी सुजाना मुबारक ने ' आवर लेडी ऑफ़ पीस '  नाम दिया था।

मालूम हो कि सुजाना मुबारक की पढ़ाई- लिखाई काथलिक धर्मबहनों की छत्र-छाया में ही सम्पन्न हुई थी। उन्ही के प्रयास से विरोधी पार्टियों के विरोधों के बावजूद यह छोटा गिरजाघर का निर्माण कार्य पूरा हुआ था।

इस कार्य में ' एइड टू द चर्च '   इन नीड ने भी आर्थिक मदद दी। पल्ली के पुरोहित मकारियोस तेफिक  ने बतलाया कि सिनाई में काथलिकों की संख्या तो नही है पर सिनाई में  एक गिरजा को एक अहम बात है।

धर्माध्यक्ष अबोल खेर ने मुस्लिम समुदाय से निवेदन करते हुए कहा कि इस्लाम धर्म को चाहिये कि वह आधुनिक दुनिया के साथ चले। 








All the contents on this site are copyrighted ©.