2015-02-16 15:05:00

इस्लामिक स्टेट: 21 ईसाइयों की हत्या


कैरो, सोमवार 16 फरवरी, 2015 (बीबीसी) एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें मिस्र के अग़वा किए गए 21 ईसाइयों का कथित तौर पर सिर कलम करते हुए दिखाया गया है।

इस्लामिक स्टेट ने इन ईसाइयों को लीबिया से अग़वा कर लिया थ। इस्लामिक स्टेट से संबंध रखने वाले लीबिया के जेहादियों ने इंटरनेट पर इस वीडियो को जारी किया है।

इससे पहले पिछले हफ़्ते मिस्र के राष्ट्रपति ने लीबिया से मिस्र के सभी नागरिकों को बाहर निकालने का प्रस्ताव किया था।

अग़वा किए गए सभी लोग मिस्र के कॉप्टिक ईसाई थे। उन्हें पूर्वी लीबिया के तटीय शहर सिर्ते से अग़वा किया गया था.य़ये इलाका इस्लामिक स्टेट के कब्ज़े में है।

शुक्रवार को जारी गई तस्वीरों के बारे में इस्लामिक स्टेट ने कहा कि इन ईसाइयों को मिस्र के कॉप्टिक गिरिजाघर द्रारा मुसलमान महिलाओं को कथित तौर पर यातना दिए जाने और उनकी हत्या की कार्रवाई के खिलाफ़ बदला लेने के लिए कत्ल किया गया।

 

मिस्र की सरकार ने लोगों को चेतावनी दी है कि वो लीबिया न जाएं लेकिन अभी भी लोग काम की तलाश में लीबिया जा रहे हैं।

पूर्व में मिस्र में हुए प्रदर्शनों में सरकार से मांग की गई थी कि वो अग़वा किए गए लोगों को छुड़ाने के लिए प्रयास करे।

आंकड़ों के अनुसार मिस्र की कुल जनसंख्या करीब नौ करोड़ है और वहाँ एक से डेढ़ करोड़ कॉप्टिक ईसाई रहते है।

 

 

 








All the contents on this site are copyrighted ©.