2015-02-13 09:54:00

विजयवाड़ाः 800,000 तीर्थयात्री मरियम महोत्सव में हुए एकजुट


विजयवाड़ा, शुक्रवार, 13 फरवरी 2015 (ऊका समाचार):  आन्ध्रप्रदेश की गुनाडाला पहाड़ी पर स्थित मरियम गुफा के इर्द-गिर्द मेरी माता महोत्सव मनाने हेतु लगभग आठ लाख श्रद्धालु एकत्र हुए। यह तीन दिवसीय महोत्सव बुधवार को समाप्त हुआ।

सम्पूर्ण आन्ध्रप्रदेश तथा पड़ोसी राज्यों तमिल नाड, कर्नाटक एवं तेलंगाना तथा उत्तर-पूर्व राज्यों से भी श्रद्धालु मरियम महोत्सव मनाने गुनाडाला मरियम तीर्थ पर एकत्र हुए थे। उन्होंने नारियल फोड़े, मोमबत्तियाँ जलाई तथा कई तीर्थयात्रियों ने मनन्तें मांगते हुए अपने सिर के बाल काट कर मरियम के चरणों में अर्पित किये।

गुनाडाला तीर्थ के प्रधान पुरोहित फादर एम. चिन्नाप्पा ने ऊका समाचार से कहा कि तीन दिवसीय मरियम महोत्सव के दौरान मुख्य गिरजाघर, मरियम गुफा तथा पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित क्रूस तक श्रद्धालुओं की लम्बी-लम्बी कतारें लगी रहीं। 

स्थानीय सामाजिक सेवा केन्द्र के कार्यकारी निदेशक फादर एम. प्रसाद ने कहा कि गुनाडाला के मरियम तीर्थ पर माँ मरियम की मध्यस्थता से सैकड़ों लोगों ने चंगाई प्राप्त की है, खास तौर से, अनेक महिलाओं को बाँछपन के अभिशाप से छुटकारा मिला है। 

 

 

 








All the contents on this site are copyrighted ©.