2015-02-06 16:01:00

एक समर्पण है नौकरशाहों का कार्य


वाटिकन सिटी, शुक्रवार 6 फरवरी, 2015 (सेदोक,वीआर) संत पापा फ्राँसिस ने  शुक्रवार 6 फरवरी को वाटिकन सिटी में इटली के नौकरशाहों को संबोधित करते हुए उनके कार्यों की विशेष करके सार्वजनिक सुरक्षा और व्यवस्था की सराहना की।

संत पापा ने कहा कि नौकरशाहों का कार्य एक समर्पण है जिसमें अधिकारी को नम्र बन, प्रत्येक मुद्दे पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए बारीकी से समझने की ज़रूरत होती है।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में आप्रवासी आन्दोलनों के कारण विश्व के कई भागों में हिंसात्मक झड़पें हुई जिसके कई भयानक परिणाम भी सामने आये विशेष करके कई देशों की अर्थव्यवस्था पर। ऐसे समय में रोज दिन विभिन्न प्रकार की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है । कई बार आपातकालीन स्थिति भी पैदा हो जाते हैं जब उचित कानूनों और नियमों का भी प्रयोग इस वफादारी से किया जाना चाहिये कि मानव प्राणी के मूल अधिकारों का न्यायसंगत सम्मान हो सके।

संत पापा ने कहा कि वे इटली के अधिकारियों की सराहना करते हैं क्योंकि उन्होंने इटली की समुद्री तटों पर पहुँचने वाले हज़ारों पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का सहर्ष स्वागत किया है।

आप्रासियों के इस मुद्दे पर सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ धर्मप्राँतों, तथा पल्लियों के साथ सहयोग की बातों महत्व दिया जाना चाहिये और उनकी क्षमताओं  और कुशलताओं का सम्मान किया जाना चाहिये।


संत पापा ने कहा कि काथलिक कलीसिया मानव और ईश्वरीय दोनों संगठन होने के कारण येसु की शिक्षा का पालन करते हुए, शैक्षणिक और मानव कल्याणकारी कार्यों में सरकारी संस्थाओं का सहयोग करने को तत्पर है ताकि मानव और इस देश का कल्याण संभव हो सके।

उन्होंने कहा कि अधिकारों के प्रयोग का लक्ष्य हमेशा यही हो कि इससे सार्वजनिक हित हो ठीक येसु मसीह के समान जो इस धरा पर आये ताकि लोगों की सेवा कर सके।
संत पापा ने आशा व्यक्त की है कि जब आम लोग इस बात का अनुभव करेंगे कि उनकी ज़रूरतों की पूर्ति हो रही हैं और उनके अधिकारों की रक्षा हो रही है तब वे भी स्वेच्छा से नियमों का सहयोग पूर्ण सम्मान करेंगे।

संत पापा ने अधिकारियों से कहा, " आपको ज़रूरत है बिना निराशा और उत्साह के पेशेवर होने की, आपकी मानवता, ज्ञान और दूरदर्शिता की ताकि आप बलिदान और समर्पण के साथ समस्याओं का समाधान कर सकें।  


 








All the contents on this site are copyrighted ©.