2015-01-22 16:21:00

वियेतनाम अधिकारियों से कार्डिनल फिलोनी ने की मुलाकात


हनोई, बृहस्पतिवार, 22 जनवरी 2015 (वीआर अंग्रेजी)꞉ लोकधर्मियों की प्रेरिताई हेतु गठित परमधर्मपीठीय धर्मसंघ के अध्यक्ष कार्डिनल फेरनांदो फिलोनी मंगलवार 20 जनवरी को वियेतनाम पहुँचे।

वहाँ उन्होंने वियेतनाम स्थित हनोई के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल नगुयेन वान नोन तथा हनोई की पार्टी अध्यक्ष फाम क्वांग नग्ही से मुलाकात की। 

मुलाकात में हनोई के पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी, वियेतनाम के राज्य तथा नगर निगम के अधिकारी धार्मिक स्वतंत्रता, आस्था तथा विभिन्न धर्मों के बीच देश की परंपरागत सद्भावना का सम्मान करते हैं।

उन्होंने महाधर्माध्यक्ष नगुयेन वान नोन को संत पापा द्वारा कार्डिनल नियुक्त किये जाने पर बधाई देते हुए कहा कि उनका योगदान वियेतनाम के काथलिक समुदाय में स्पष्ट दिखाई पड़ता है जो समस्त देश के विकास के लिए भी हितकर है।

कार्डिनल फिलोनी ने वाटिकन रेडियो को बतलाया कि मुलाकात अत्यन्त सौहार्दपूर्ण रही।

उन्होंने कहा कि आपसी समझदारी के लिए वार्ता एक मूल घटक है किन्तु वार्ता को सम्मान की भावना पर आधारित होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा, ″वियेतनाम के प्रति परमधर्मपीठ का सम्मान प्रेम में परिणत हो चुका है यह मात्र औपचारिक सम्मान नहीं है किन्तु उससे बढ़कर प्रेम में बदल चुका है। वियेतनाम के प्रति कलीसिया का प्यार गहरा है विशेषकर, ख्रीस्तीय समुदाय के प्रति।″  

उन्होंने जानकारी दी कि वियेतनाम की कलीसिया बहुत सक्रिय है क्योंकि वह संत पापा फ्राँसिस के मिशनरी समर्पण से प्रभावित है।

अपनी प्रेरितिक यात्रा में कार्डिनल फिलोनी ने वहाँ के प्रधान मंत्री तथा कई सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस मुलाकात द्वारा परमधर्मपीठ एवं वियेतनाम के बीच आपसी संबंध मज़बूत हो सकेगा।

 

 








All the contents on this site are copyrighted ©.