2015-01-15 10:25:00

मधुः श्री लंका के विख्यात मरियम तीर्थ पर लगभग आठ लाख श्रद्धालु हुए थे एकत्र


मधु, श्री लंका, गुरुवार, 15 जनवरी 2015 (सेदोक): मन्नार धर्मप्रान्त के मधु नगर के मरियम तीर्थ पर बुधवार को सन्त पापा फ्राँसिस के दर्शन हेतु लगभग आठ लाख श्रद्धालु एकत्र हुए। 26 वर्ष तक चले श्री लंका के गृहयुद्ध में यह तीर्थ लोगों के लिये सान्तवना का स्रोत रहा है। इस तीर्थ पर केवल काथलिक ही नहीं किन्तु सम्पूर्ण देश के बौद्ध, हिन्दू एवं इस्लाम धर्मानुयायी भी मन्नतें मांगने तथा श्रद्धा अर्पित करने आते रहे हैं।

इस अवसर पर तीर्थयात्रियों को दिये सन्देश में सन्त पापा ने शांति की रानी मरियम से प्रार्थना की अपील की क्योंकि मरियम ही क्षमादान के कठिन प्रयास एवं शांति स्थापना हेतु हमें साहस एवं मार्गदर्शन प्रदान कर सकती हैं।   








All the contents on this site are copyrighted ©.