2014-12-05 14:12:03

मोजाम्बिक गणराज्य के राष्ट्रपति संत पापा से मिले


वाटिकन सिटी, शुक्रवार 5 दिसंबर, 2014 (सेदोक,वीआर) मोजाम्बिक गणराज्य के राष्ट्रपति अरमादो इमिलियो गुवेबेजा ने बृहस्पतिवार 4 दिसंबर को वाटिकन सिटी के प्रेरितिक प्रासाद में संत पापा फ्राँसिस से मुलाक़ात की।

दोनों नेताओं की वार्ता सौहार्दपूर्ण रही। दोनों नेताओ ने दक्षिण अफ्रीका और वाटिकन सिटी के संबंध और काथलिक कलीसिया के साथ योगदानों की चर्चा की।

वाटिकन सिटी से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति महोदय ने संत पापा को काथलिक कलीसिया के योगदानों के बारे में बतलाते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की सराहना की।

उन्होंने काथलिक कलीसिया द्वारा मोजाम्बिक में शांति और राष्ट्रीय मेल-मिलाप स्थापित करने के प्रयासों की विवेचना की और कलीसिया के प्रति आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रपति इमिलियो ने दक्षिण अफ्रीका की कुछ क्षेत्रीय चुनौतियों के बारे में चर्चा की जिसमें निरस्त्रीकरण, गरीबी और सामाजिक असमानता प्रमुख थे।

संत पापा से मुलाक़ात करने के बाद राष्ट्रपति इमिलियो वाटिकन सेक्रटरी ऑफ़ स्टेट कार्डिनल पियेतरो पारोलिन तथा वाटिकन राज्य मामलों के सचिव मान्यवर अन्तोनियो कमिलेरी से भी मुलाक़ात की।








All the contents on this site are copyrighted ©.