वाराणसी, बृहस्पतिवार, 16 अकटूबर 2014 (दायजीवर्ल्ड)꞉ वाराणसी के सेवा निवृत धर्माध्यक्ष
पैट्रिक डीसूजा का निधन बृहस्पतिवार 16 अक्टूबर को वाराणसी में हो गया।
दायजीवर्ल्ड
समाचार के अनुसार धर्माध्यक्ष का निधन भारतीय समयानुसार 9 बजकर 45 मिनट पर हुआ। उनकी
दफन क्रिया शनिवार 18 अकटूबर को अपराह्न दो बजे वाराणसी में की जायेगी।
स्वर्गीय
धर्माध्यक्ष डीसूजा का जन्म 28 अप्रैल सन् 1928 ई. को मैंगलोर के बेंदूर में हुआ था।
उन्होंने 12 वर्ष की उम्र में लघुगुरूकुल प्रवेश किया। उन्होंने दर्शन शास्त्र की पढ़ाई
मैंगलोर से की तथा ईशशास्त्र की पढ़ाई हेतु सन् 1950 ई. में रोम गये।
उनका
पुरोहिताभिषेक 20 दिसम्बर सन् 1953 ई. को तथा धर्माध्यक्षीय अभिषेक 8 अगस्त 1970 ई. को
हुआ था।
धर्माध्यक्षीय उत्तरदायित्व के साथ-साथ उन्होंने भारतीय कलीसिया में अपना
महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन में सामाजिक संप्रेषण विभाग
के अध्यक्ष भी रहे। करीब 37 वर्षों तक कलीसिया की सेवा के पश्चात् वे 24 फरवरी 2007
ई. में सेवानिवृत हो चुके थे।