2014-09-27 16:22:25

इबोला से लड़ने हेतु भारत ने दिया 10 लाख डॉलर


नई दिल्ली, शनिवार, 27 सितम्बर 2014 (ऊकान)꞉ पश्चिम अफ्रीकी देशों में तेजी से फैलता इबोला से लड़ने हेतु भारत अनुदान राशि के रूप में 10 लाख डॉलर संयुक्त राष्ट्रसंघ के कोष में जमा करेगा।
भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अनुदान पत्र पर हस्ताक्षर किया।
विदित हो कि इबोला को रोकने हेतु 12 सितम्बर को, भारत ने डब्ल्यू एच ओ को 5 लाख डॉलर जमा किया था।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के मुताबिक़ जानलेवा इबोला वायरस के संक्रमण से पश्चिम अफ़्रीका में अब तक 3,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

ताज़ा आंकड़ों के अनुसार उस क्षेत्र में 6,500 से अधिक लोग इस वायरस की चपेट में हैं.

इस वायरस के संक्रमण का सबसे ज़्यादा असर लाइबेरिया पर पड़ा है। वहां संक्रमण के सबसे अधिक 1,830 लोगों की मौत हुई है।








All the contents on this site are copyrighted ©.