2014-09-20 15:42:57

प्रेरितिक यात्रा पर संत पापा कल अल्बानिया जायेंगे


वाटिकन सिटी, शनिवार, 20 सितम्बर 2014 (वीआर एंग्रेजी)꞉ संत पापा फ्राँसिस अपनी एक दिवसीय प्रेरितिक यात्रा पर रविवार 21 सितम्बर को अल्बानिया रवाना होंगे।
हाल ही में यूरोपियन यूनियन की अधिकारिक उम्मीदवार की सदस्यता प्राप्त अल्बानिया, कई जातियों एवं धार्मिक समुदायों के बीच अपने 23 वर्षीय स्वराज्य एवं शांति पूर्ण सहअस्तित्व पर गर्व करती है।

कोरिया की यात्रा के दौरान संत पापा फ्राँसिस ने बतलाया था कि यूरोपीय देशों में अपनी प्रेरितिक यात्रा की शुरूआत वे अल्बानिया से करेंगे।
उन्होंने कहा था, ″मैं अल्बानिया खास कर दो कारणों से जाना चाहता हूँ, पहला कि उन्होंने सरकार का गठन कर पाया है तथा दूसरा कि उन्होंने मुस्लमानों, ऑथोडोक्स तथा काथलिकों की एक संयुक्त सरकार का गठन किया है जो बहुत मददगार है तथा संतुलित भी। संत पापा ने कहा कि यह कितना अच्छा और सामंजस्यपूर्ण है।

संत पापा ने उनकी इस एकता की सराहना करते हुए एक साथ मिलकर कार्य करने एवं एकता बनाये रखने की सलाह दी है।
उधर अल्बानियावासी भी संत पापा के स्वागत हेतु अत्यन्त उत्साहित हैं उन्होंने सड़कों एवं जगह- जगह झंड़े लगा कर अपने खुशी का इज़हार किया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.