2014-09-19 16:01:32

संत पापा फ्राँसिस ने मरिया मेजर महागिरजाघर में प्रार्थना अर्पित की


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 19 सितम्बर 2014 (वीआर सेदोक)꞉ संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार 18 सितम्बर को, रोम स्थित मरिया मेजर महागिरजाघर जाकर, अल्बानिया में अपनी आगामी प्रेरितिक यात्रा की सफलता हेतु प्रार्थना अर्पित की।

वाटिकन प्रेस प्रवक्ता जेस्विट फादर फेदरिको लोम्बारदी ने बृहस्पतिवार को जारी एक प्रेस विज्ञाप्ति में कहा कि संत पापा शहर के केंद्र में एसक्वीलीने हिल के शीर्ष पर स्थित मरिया मेजर महागिरजाघर में रोम की संरक्षिका माता मरिया से व्यक्तिगत प्रार्थना की।

उन्होंने बतलाया कि संत पापा ने मरिया मेजर महागिरजाघर में आधे घंटे तक व्यक्तिगत प्रार्थना में बिताया। प्रार्थना के अन्त में फूलों का गुलदस्ता माता मरिया को अर्पित करने के बाद वे वाटिकन वापस लौटे।








All the contents on this site are copyrighted ©.