चंगनाचेरीः काथलिक पुरोहित पर हमले में तीन गिरफ्तार
चंगनाचेरी, बुधवार, 17 सितम्बर सन् 2014 (ऊका समाचार): केरल के चंगनाचेरी में, सोमवार
रात को एक काथलिक पुरोहित पर हमले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
चंगनाचेरी
धर्मप्रान्त के पल्ली पुरोहित 35 वर्षीय फादर टॉम कोट्टाथिल पर एक दल ने उस समय हमला
कर दिया जब वे अपने एक मित्र को छोड़कर पल्ली लौट रहे थे।
रिपोर्टों के अनुसार
दल ने मोटरसाईकिल पर यात्रा करते पुरोहित की पीछा किया तथा उनकी पिटाई की।
फादर
टॉम इस समय अस्पताल में भर्ती हैं।
पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
है।
इस बीच, पुरोहित पर हमले के विरोध में गुरुवार को बन्द का आह्वान किया गया
है।