2014-09-12 15:21:15

पंजाब प्रांत में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना सभा


इस्लामाबाद, शुक्रवार, 12 सितम्बर 2014 (एशियान्यूज़)꞉ पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति से निपटने हेतु काथलिक कलीसिया ने 12 सितम्बर को एक दिवसीय प्रार्थना सभा का आयोजन किया है।

एशिया न्यूज़ के अनुसार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 5 सितम्बर को आई बाढ़ से करीब 257 लोगों की मृत्यु हुई है, 461 लोग घायल हुए हैं तथा 1,413 घर ध्वस्त हो चुके हैं। केवल उस क्षेत्र में करीब 5,51,159 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

इस्लामाबाद के धर्माध्यक्ष रफिन अंथोनी ने ईसाई बहुल क्षेत्र शारून कॉलोनी का दौरा किया तथा लोगों की स्थिति का जायजा लिया। उस गाँव में लगभग 200 घर ढह चुके हैं तथा सैकड़ों लोग अब भी मदद की आस में हैं।
गाँव निवासी असर मसीह ने धर्माध्यक्ष को बतलाते हुए कहा, ″जब हमने जल स्तर को ऊपर उठते देखा तथा घर के एक हिस्से में अचानक दरार पड़ गयी तब हम सब घर से बाहर निकले तथा निः सहाय होकर नदी में विलीन होते घर को देखते रहे।″

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिर्पोट के अनुसार बाढ़ में 4,35,843 एकड़ खेतों की जमीन नष्ट हो गयी है।

मराला गाँव की मेरी बीबी ने कहा, ″बाढ़ ने सब कुछ नष्ट कर दिया। नाव हमें बचाने आई किन्तु हमारे पास भोजन नहीं है। हम खुले आसमान में रहते हैं, मौसम विभाग ने फिर बारिश होने की सम्भावना जतायी है।








All the contents on this site are copyrighted ©.