2014-09-11 16:33:39

कार्डिनल ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील की


नई दिल्ली, बृहस्पतिवार, 11 सितम्बर 2014 (उकान)꞉ भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष कार्डिनल बेसलियोस क्लिमिस ने देशभर के काथलिकों से आग्रह किया है कि जम्मू काश्मीर में बाढ़ पीड़ित लोगों की सहायता हेतु उदारता पूर्वक दान दें।

10 सितम्बर को प्रकाशित धर्माध्यक्षों को सम्बोधित पत्र में भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष ने बाढ़ द्वारा जम्मू- काश्मीर में जीवन और संपत्ति के नुकसान पर गहरी वेदना व्यक्त की।
कार्डिनल ने उन हज़ारों लोगों के प्रति भी अपनी सहानुभूति प्रकट की जिन्होंने बाढ़ में अपना घर तथा सब कुछ खो दिया है।

उन्होंने सभी धर्माध्यक्षों से आग्रह किया कि बाढ़ पीड़ितों के आवास निर्माण तथा अन्य अवश्यकताओं की पूर्ति में मदद के लिए भारत की कलीसियाओं, संस्थाओं तथा विश्वासियों को उदार दान संग्रह हेतु प्रेरित करें।
उन्होंने सलाह दी कि अनुदान राशि नई दिल्ली स्थित समाज सेवा करीतास इंडिया के कोष में जमा की जाए जो भारत की कलीसिया में लोगों के पुनर्वास की सहायता हेतु समर्पित है।








All the contents on this site are copyrighted ©.