2014-09-11 16:14:49

करीतस इंडिया द्वारा कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की मदद


नई दिल्ली, बृहस्पतिवार, 11 सितम्बर 2014 (उकान)꞉ करीतास इंडिया ने कश्मीर घाटी में बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु राहत कार्य एवं आवास की सुविधा उपलब्ध कराने का निश्चय किया है।

करीतास इंडिया के कार्यकारी निर्देशक फादर फ्रेडरिक डीसूजा ने कहा, ″हम भारत तथा विदेश के दान दाताओं से आग्रह करते हैं कि इस कठिनाई की घड़ी वे कश्मीर की मदद हेतु हमारे साथ एकजुट हों।″

उन्होंने जानकारी दी कि करीतास इंडिया का एक दल जम्मू पहुँचा है किन्तु उन्हें श्रीनगर में अधिक सफलता नहीं मिल पायी है।
उन्होंने बतलाया कि 10 से 12 सितम्बर तक टीम रजापुरी एवं पुंच जिले में नुकसान का आकलन करेगी तथा इसके अनुसार राहत कार्यों पर विचार किया जाएगा।

फादर डीसूजा ने कहा कि इस परिस्थिति में राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल तथा भारतीय सेना की ओर से बड़े पैमाने पर मदद करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने बतलाया कि सिविल संगठनों के लिए यह सुरक्षा पर्याप्त नहीं है। अतः वे बुनियादी अवश्यकताओं पेयजल, स्वच्छता किट, कपड़े, टेंट, बेडिंग जैसी चीजों का प्रबंध द्वारा लोगों की मदद पहुँचाना चाहते हैं।

कश्मीर में आयी बाढ़ से 200 लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा 60 लाख लोग 10 फीट पानी में अब तक फंसे हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.