2014-09-09 12:05:42

श्रीनगरः भारत पाकिस्तान में बाढ़ से मरनेवालों की संख्या 400 से अधिक


श्रीनगर, मंगलवार 09 सितम्बर 2014 (एपी): भारत और पाकिस्तान के जम्मू काश्मीर में बाढ़ एवं भूस्खलन से मरनेवालों की संख्या 400 पार कर गई है।

बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र भारत में कश्मीर घाटी तथा पाकिस्तान में पूर्वी पंजाब प्रान्त हैं।

भारत के प्रधान मंत्री ने इन दिनों की बाढ़ को राष्ट्रीय त्रासदी घोषित कर प्रभावित क्षेत्रों को मदद पहुँचाने का आश्वासन दिया है।

भारत प्रशासित जम्मू कश्मीर के बाढ़ प्रभावित इलाक़ों में राहत कार्य ज़ोरों पर है लेकिन राज्य के कई इलाक़े अभी भी एक दूसरे से कटे हुए हैं। जम्मू और कश्मीर में बाढ़ के कारण कम से कम 175 लोगों की मृत्यु हो गई है।

झेलम नदी के फट जाने से जम्मू काश्मीर की राजधानी श्रीनगर की नौ लाख की आबादी में 30 प्रतिशत जनता प्रभावित हुई है जहाँ अनेक घर, अस्पताल और सैन्य अड्डे ध्वस्त हो गये हैं तथा फोन लाईनें आदि भी नष्ट हो गई हैं।

पाकिस्तान में भी कई इलाक़े बाढ़ की चपेट में आ गये हैं जहाँ लगभग 200 व्यक्तियों के मरने की पुष्टि हो गई है।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 130 से अधिक जबकि पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर और अन्य स्थलों से लगभग 70 लोगों के मरने की ख़बर मिली है। पाकिस्तान में भी हज़ारों मकान ध्वस्त हो गये हैं तथा सैकड़ों एकड़ खेतों में पानी भर गया है।

बताया जा रहा है कि 60 सालों में इस वर्ष काश्मीर में आई बाढ़ सबसे अधिक विनाशक रही है।








All the contents on this site are copyrighted ©.