2014-08-23 16:26:14

यूक्रेन में वाटिकन राजदूत ने संत पापा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की


यूक्रेन, शनिवार, 23 अगस्त 2014 (वीआर अंग्रेजी)꞉ यूक्रेन में वाटिकन राजदूत तेतियाना इज़हेवस्का ने पूर्वी यूक्रेन में संकट के प्रति संत पापा फ्राँसिस का व्यक्तिगत ध्यान एवं उनकी चिंता के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यूक्रेन की समस्या के समाधान हेतु शांति एवं वार्ता का लगातार अपील करने के लिए उन्हें अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
वाटिकन राजदूत तेतियाना ने कहा, ″देश संत पापा फ्राँसिस के प्रति कृतज्ञ है″ क्योंकि उन्होंने पूर्वी यूक्रेन में उत्पन्न संकट के समाधान हेतु शांति की निरंतर अपील की है तथा वार्ता को प्रोत्साहन दिया है।
उन्होंने कहा कि इस समस्या के प्रति उनका व्यक्तिगत ध्यान देश के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने संत पापा की शांति हेतु प्रार्थना एवं अपील को यूक्रेन वासियों के लिए एकता का महान चिन्ह बतलाया है।
पूर्वी युक्रेन जहाँ यूक्रेन पुलिस बल एवं रूसी समर्थकों के बीच चल रहे संघर्ष की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि स्थिति अभी भी अत्यंत खतरनाक है। रूस यूक्रेन के साथ अघोषित युद्ध कर रहा है।
राजदूत के अनुसार पूर्वी यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।








All the contents on this site are copyrighted ©.