2014-08-19 12:31:27

नई दिल्लीः काथलिक पल्लियों ने मनाया पर्यावरण रविवार


नई दिल्ली, मंगलवार, 19 अगस्त, सन् 2014 (ऊका समाचार) भारत की काथलिक पल्लियों ने रविवार 17 अगस्त को "पर्यावरण रविवार" मनाया।

भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के तत्वाधान में पर्यावरण रविवार घोषित किया गया था जिसे देश की विभिन्न काथलिक पल्लियों ने विशिष्ट प्रार्थना सभाओं, पर्यावरणीय न्याय पर कार्य शिविरों तथा पर्यावरण की सुरक्षा पर व्याख्यानों का आयोजन कर मनाया।

पर्यावरण रविवार के उपलक्ष्य में भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन की न्याय एवं शांति समिति ने विशाल पोस्टरों एवं पर्चियों को वितरित कर पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति चेतना जागरण का प्रयास किया।

नई दिल्ली के वसन्त विहार स्थित सन्त दोमनिक काथलिक गिरजाघर के पल्ली पुरोहित फादर जॉन पौल ने इस अवसर पर प्रवचन में पर्यावरणीय न्याय का अर्थ समझाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति सम्मान एवं पर्यावरण की सुरक्षा का अर्थ है ईश्वर की सृष्टि के साथ सही सम्बन्ध रखना।








All the contents on this site are copyrighted ©.