नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी ईद की बधाई
नई दिल्ली, मंगलवार, 29 जुलाई सन् 2014 (टाईम्स ऑफ इन्डिया): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने मंगलवार को, देश के मुसलमान भाइयों को ईद-अल-फित्र की बधाई दी। साथ ही उन्होंने उम्मीद
जतायी की यह त्योहार देश में शांति, एकता और भाईचारे के रिश्ते को मजबूत करेगा।
पाक
रमजान के महीने के बाद सोमवार शाम को ईद के चांद का दीदार हो गया। दिल्ली फतेहपुरी शाही
मस्जिद व जामा मस्जिद के इमामों ने देश भर में चांद देखे जाने की पुष्टि की। लिहाजा देश
भर में मंगलवार को ईद मनाई गई। चांद के दीदार की खबर मिलने के बाद लोगों ने एक-दूसरे
को ईद की बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, "ईद-अल फित्र पर्व के
उपलक्ष्य में मैं देशवासियों के प्रति हार्दिक बधाई अर्पित करता हूँ और आशा करता हूँ
कि यह पवित्र दिवस हमारे देश में शांति, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करे।"
इस्लामी
कैलेंडर का नौंवा पवित्र महीना रमज़ान मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा रोजे रखकर मनाया
जाता है। वे इस दौरान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक अन्न जल से दूर रहते हैं और यह इर्द-अल-फित्र
के मौके पर पूर्ण होता है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी इस्लाम धर्मानुयायियों
के प्रति हार्दिक शुभकामनाएँ अर्पित करते हुए ईद की मुबारकबाद दी और आशा व्यक्त की यह
पर्व मैत्री एवं भाईचारे को बढ़ावा देगा। ।