2014-07-26 15:47:48

अंतॉनी पप्पूस्वामी मदुराई के महाधर्माध्यक्ष नियुक्त


वाटिकन सिटी, शनिवार, 26 जुलाई 2014 (वीआर सेदोक)꞉ संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 26 जुलाई को डीनडीगल के धर्मध्यक्ष अंतॉनी पप्पूस्वामी को भारत स्थित मदुराई का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त कर दिया।
नवनियुक्त महाधर्माध्यक्ष अंतॉनी पप्पूस्वामी का जन्म 1 अक्तूबर सन् 1949 ई. को मरमबाडी में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 7 जुलाई सन् 1976 ई. को तथा धर्माध्यक्षीय अभिषेक 5 नवम्बर 1098 ई. को मदुराई के सहायक धर्माध्यक्ष के रूप में हुआ था। 10 नवम्बर 2003 ई. को वे डीनडीगल के धर्माध्यक्ष नियुक्त हुए थे।
मदुराई महाधर्मप्रांत की स्थापना 19 सितम्बर 1953 ई. कोहुई थी। इसमें पल्लियों की संख्या 59 है। मदुराई की कुल आबादी लगभग 54,95,800 है जबकि काथलिकों की संख्या करीब 170,000 है। पुरोहितों की संख्या 198 तथा धर्मबहनों की संख्या 989 है।
महाधर्मध्यक्ष अंतॉनी पप्पूस्वामी की नियुक्ति महाधर्माध्यक्ष पीटर फेरनंन्दो के स्थान पर हुई है।








All the contents on this site are copyrighted ©.