2014-07-12 15:44:51

विश्व कप का महत्व


वाटिकन सिटी, शनिवार, 12 जुलाई 2014 (वीआर सेदोक)꞉ संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 12 जुलाई को विश्व कप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एक ट्वीट संदेश प्रेषित किया।
उन्होंने संदेश में लिखा, ″विश्व कप विभिन्न देशों एवं धर्मो के लोगों को एक साथ मिलाता है। खेल मुलाकात की संस्कृति को सदा प्रोत्साहन प्रदान करे।″
विदित हो कि फीफा विश्व कप 2014 का फाइनल ब्राज़ील में रविवार को सम्पन्न होगा जिसमें युद्ध पीड़ितों एवं विश्व शांति हेतु मौन प्रार्थना अर्पित की जाएगी।
संत पापा ने ट्वीट संदेश को नौ भाषाओं- इताली, लैटिन, अँग्रेज़ी, स्पानी, पुर्तगाली, फ्रेंच, जर्मन एवं अरबी भाषाओं में प्रेषित किया।








All the contents on this site are copyrighted ©.