2014-07-01 11:48:29

पणजीः पचास लाख से अधिक उपस्थित होंगे सेंट ज़ेवियर के दर्शन को


पणजी, 30 जून सन् 20145 (ऊका समाचार): गोआ में सन्त फ्राँसिस ज़ेवियर के अवशेषों की प्रदर्शनी में विश्व के विभिन्न राष्ट्रों से कम से कम पचास लाख श्रद्धालु गोवा पहुँचेंगे।

सन्त ज़ेवियर के अवशेषों की प्रदर्शनी 22 नवम्बर से 04 जनवरी सन् 2015 तक आयोजित की गई है।

प्रदर्शनी के मुख्य आयोजक फादर. अल्फ्रेड वाज ने इस सप्ताह संवाददाताओं को बताया, "50 लाख से अधिक पर्यटकों के प्रदर्शनी में शामिल होने का अनुमान है। दस वर्ष पूर्व आयोजित प्रदर्शनी के लिये लगभग 30 लाख पर्यटक गोआ आये थे। कलीसिया इस महत्वपूर्ण समारोह की तैयारी में जुटी है।"

प्रति दसवें वर्ष आयोजित की जानेवाली सन्त ज़ेवियर के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी पर गोआ महाधर्मप्रान्त ने एक विशिष्ट वेब साईट भी शुरु की है।

इस बीच गोआ के महाधर्माध्यक्ष फिलिप नेरी फेर्राओ ने इस समारोह में सन्त पापा फ्राँसिस के आगमन की संभावना से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वाटिकन के अधिकारियों ने सूचित किया है कि इस समय भारत की यात्रा सन्त पापा के लिये सम्भव नहीं है।

ग़ौरतलब है कि सन्त फ्राँसिस ज़ेवियर का जन्म 07 अप्रैल सन् 1506 ई. को स्पेन में हुआ था तथा 06 मई सन् 1542 ई. को वे ततकालीन पुर्तगाली उपनिवेश गोआ पहुँचे थे। प्रभु येसु मसीह के सुसमाचार के प्रचार सम्बन्धी मिशन के लिये उन्होंने एशिया के कई देशों में भ्रमण किया था तथा चीन के सानचियेन द्प पर 03 दिसम्बर सन् 1552 ई. को उनका निधन हो गया था।

सन्त ज़ेवियर के पवित्र अवशेषों को सर्वप्रथम पुर्तगाली मलक्का अर्थात वर्तमान उत्तरी मलेशिया में रखा गया था किन्तु दो वर्ष बाद ही गोआ लाया गया था तथा यहाँ के बॉम येसुज़ काथलिक महागिरजाघर में प्रतिष्ठापित कर दिया गया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.