2014-06-28 15:56:05

मित्रता


वाटिकन सिटी, शनिवार, 28 जून 2014 (वीआर सेदोक)꞉ संत पापा फ्राँसिस ने 28 जून को ट्वीट संदेश प्रेषित कर ईश्वर के साथ मित्रता का अर्थ समझाया।
उन्होंने संदेश में लिखा, ″ईश्वर के साथ मित्रता का अर्थ है सरल हृदय से प्रार्थना करना, उसी प्रकार जिस प्रकार बच्चे अपने माता-पिता से बात-चीत करते हैं।″
संत पापा के ट्वीट संदेश को नौ भाषाओं- इतालवी, इताली, लैटिन, अँग्रेज़ी, स्पानी, पुर्तगाली, फ्रेंच, जर्मन एवं अरबी भाषाओं में प्रेषित किया गया।
विदित हो कि संत पापा के ट्वीट को प्राप्त करने वालों की आधिकारिक संख्या 10 मिलियन है और अंग्रेजी में 4 मिलियन लोग संत पापा के संदेश को प्राप्त करते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.