2014-06-27 15:33:22

महाधर्माध्यक्ष ठाकुर को संत पापा अम्बरिका प्रदान करेंगे


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 27 जून 2014 (वीआर सेदोक)꞉ संत पापा फ्राँसिस 29 जून को, रायपूर के महाधर्माध्यक्ष विक्टर हेनरी ठाकुर को अन्य 23 महाधर्माध्यक्षों के साथ पालियो या अम्बरिका प्रदान करेंगे।
महाधर्माध्यक्ष ठाकुर के साथ पाकिस्तान स्थित लाहौर के महाधर्माध्यक्ष सेबास्तियन फ्राँसिस शो ओ. एफ. एम. को भी अम्ब्रिका प्रदान किया जायेगा।
मालूम हो कि पालियो मेमने के ऊन से बना एक विशेष परिधान है जिसमें काले रंग के 6 क्रूस होते हैं जिसे संत पापा और मेट्रोपोलिटन महाधर्माध्यक्ष अपने-अपने महागिरजाघरों में पहना करते हैं। ये क्रूस येसु के घावों को दर्शाते हैं। पालियो में तीन कीलें होती हैं जो येसु के क्रूस पर लगाये गये कीलों के प्रतीक हैं।
मेमने के रोवें से पालियुम बनाया जाता है जो खोया हुआ भेड़ का प्रतीक है तथा इस पालियुम को धारण कर महाधर्माध्यक्ष ख्रीस्त भले गड़ेरिये का अनुसरण करते हैं जिन्होंने अपने भेड़ों की रक्षा हेतु अपना प्राण अर्पित कर दिया।
इस वस्त्र को संत पापा नये मेट्रोपोलिटन महाधर्माध्यक्षों को प्रेरित संत पेत्रुस और पौलुस के त्योहार के दिन 29 जून को प्रदान करते हैं। जो यह दिखाता है कि वे संत पापा तथा सार्वभौमिक कलीसिया के साथ जुड़े हुए हैं तथा अपने लोगों को अपने गंधे पर लेकर चलते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.