वाटिकन सिटी, शुक्रवार 6 जून,2014 (सेदोक,वीआर) संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार 6 जून
को शांति विषय पर एक ट्वीट प्रेषित किया।
अंग्रेजी भाषा में ट्वीट संदेश देते
हुए संत पापा ने कहा, " शांति ईश्वर का वरदान है पर इसे प्राप्त करने के लिये हमारा योगदान
चाहिये। आइये हम शांति के लिये प्रार्थना करें और कार्य करें।
संत पापा के ट्वीट
संदेश को नौ भाषाओं में प्रकाशित किया गया जिसका अनुवादित रूप वाटिकन रेडियो की वेबसाईट
पर हिन्दी सहित अन्य करीब 35 भाषाओं में लोगों के लिये उपलब्ध कराया गया।
विदित
हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 4
मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।