संत घोषणा पर विचार हेतु संत पापा ने सभा का किया आह्वान
वाटिकन सिटी, शनिवार, 31 मई 2014 (वीआर अंग्रेजी)꞉ संत पापा फ्राँसिस ने धन्य घोषित 6
प्रभु सेवकों की, संत घोषणा समारोह के विचार-विमर्श हेतु आगामी माह 12 जून को, प्रेरितिक
प्रसाद के कॉनस्टिरी हॉल में एक सभा का समाह्वान किया है। धन्य घोषित छः प्रभु सेवकों
में से पुरोहित एवं धर्मसमाज के संस्थापक धन्य कुरियाकोस एलियस चावरा तथा माउन्ट कार्मेल
को समर्पित धर्मसमाज की सदस्या धन्य एउफ्रासिया भारतीय मूल के हैं। अन्य 4 प्रभु
सेवकों के नाम हैं, इटली स्थित विनेत्सिया के धर्माध्यक्ष जॉन एंतोनियो फरीना, संत एलिजबेथ
को समर्पित फ्राँसिसकन धर्मबहनों के धर्मसमाज के संस्थापक इटली के धर्मसमाजी पुरोहित
लुडोविको दी कसेरिया, इटली के ऑर्डर ऑफ मिनीमस के निकोला दा लोंगोबार्दी तथा इटली में
ग़रीब तीर्थयात्रियों के लिए अस्पताल के संस्थापक संत फ्राँसिस के तृतीया ऑर्डर में समर्पित
अमातो रोन्कोली।