2014-05-30 14:39:53

ख्रीस्तीय साक्ष्य


वाटिकन सिटी, शुक्रवार 30 मई, 2014 (सेदोक,वीआर) संत पापा ने शुक्रवार 30 मई को ख्रीस्तीय साक्ष्य विषय पर 9 भाषाओं में अपना ट्वीट संदेश प्रेषित किया।

उन्होंने अंग्रेज़ी भाषा में लिखा, "प्रत्येक ख्रीस्तीय अपने कार्यस्थल में न केवल वचन से पर कार्य के प्रति ईमानदारी सेईश्वर का साक्ष्य दे सकता है।"

संत पापा के ट्वीट को अंग्रेजी के अलावा, इतालवी, पुर्तगाली, स्पानी, फ्रेंच, जर्मन, पोलिश, अरबी तथा लैटिन भाषाओं में प्रकाशित किया गया।

वाटिकन रेडियो की वेबसाईट पर हिन्दी सहित अन्य करीब 35 भाषाओं में इसका अनुवाद कर पूरे लोगों के लिये उपलब्ध कराया गया।

विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 4 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।
















All the contents on this site are copyrighted ©.