2014-05-29 14:56:24

संयुक्त राष्ट्रसंघ को सहयोग देने में भारत आगे


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 29 मई 2014 (वीआर अंग्रेजी)꞉ 29 मई संयुक्त राष्ट्रसंघ के शांति निर्माताओं को समर्पित विश्व दिवस है। वार्षिक पुनरावृत्ति में आज विशेष रूप से विभिन्न देशों में उत्पन्न संघर्षों को शांत कर, शांति स्थापित करने हेतु उनके कार्यों एवं त्याग की विशेष याद की जाती है। इस वर्ष विश्व शांति निर्माता दिवस की विषयवस्तु है नवीनीकरण एवं शांति की सेवा में प्रौद्योगिकी।
संयुक्त राष्ट्रसंघ में शांति अभियानों के सहायक महासचिव एडमंड मुलेट ने यू.एन रेडियो से कहा, ″ शांति प्रक्रिया एवं मिशन हाल के दशकों में तीव्र गति से बदल रही है जो शांति के रास्ते पर नयी चुनौती है, अतः विश्व शांति निर्माता दिवस की विषयवस्तु में भविष्य की अत्यधिक चिंता दिखाई पड़ती है।″
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्रसंघ के शांति बल को चाहिए कि वह सहकारिता को मजबूत करे विशेषकर, क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय संस्थाओं में।
ज्ञात हो कि लगभग 120 से अधिक देश अपने सैन्यबल एवं पुलिसों द्वारा संयुक्त राष्ट्रसंघ के शांति मिशन में योगदान दे रहे हैं। फ़ौज की संख्या के आधार पर इस समय भारत एवं पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्रसंघ को अपना बहुत बड़ा सहयोग दे रहे हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.