2014-05-26 12:45:04

तेलाविवः ब्रसल्स में घातक आक्रमण की सन्त पापा ने की निन्दा


तेलाविव, 26 मई सन् 2014 (सेदोक): सन्त पापा फ्राँसिस ने बैलजियम की राजधानी ब्रसल्स में यहूदी संग्रहालय पर किये घातक आक्रमण की कड़ी निन्दा की है।

रविवार, 25 मई को, बेथलेहेम से तेलाविव आगमन पर, सन्त पापा फ्राँसिस ने, शनिवार को ब्रसल्स में हुए, सामीवाद विरोधी आक्रमण की निन्दा की जिसमें चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है।

ब्रसल्स के यहूदी संग्रहालय पर हुई गोलीबारी पर खेद व्यक्त करते हुए उन्होंने इसे सामीवाद विरोधी घृणा का अपराधिक कृत्य निरूपित किया। उन्होंने कहा, "दुःखी हृदय से मैं उन लोगों के बारे में सोच रहा हूँ जिन्होंने इस क्रूर हमले में अपनी जान गँवाई है। इन सबको मैं प्रभु ईश्वर की दया सिपुर्द करता तथा घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।"








All the contents on this site are copyrighted ©.