2014-05-21 12:09:38

वाटिकन सिटीः कार्डिनल पर किसी प्रकार की न्यायिक कार्रवाई नहीं, वाटिकन


वाटिकन सिटी, 21 मई सन् 2014 (सेदोक): वाटिकन ने स्पष्ट किया है कि वाटिकन राज्य के पूर्व राज्य सचिव कार्डिनल तारचिसियो बेरतोने पर किसी भी प्रकार की न्यायिक कार्रवाई जारी नहीं है।

जर्मनी के समाचर पत्र "बिल्ड" ने प्रकाशित किया था कि वाटिकन राज्य सचिव के पद पर रहते हुए कार्डिनल बेरतोने ने अपने एक मित्र द्वारा संचालित जर्मनी की टेलेविज़न कम्पनी "लुक्स वीदे" को वाटिकन बैंक से 15 मिलियन यूरो उधार दिलवाये थे।

इस समाचार के प्रकाशित होने के बाद इटली के समाचार पत्रों में कई प्रकार अटकलें लगाई गई थी। इसी के प्रत्युत्तर में वाटिकन प्रेस के निर्देशक फादर फेदरीको लोमबारदी ने मंगलवार को एक प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट किया कि कार्डिनल तारचिसियो बेरतोने के विरुद्ध वाटिकन न्यायधिकरण द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई जारी नहीं है।

इटली के आन्सा समाचार से कार्डिनल बेरतोने ने कहा कि वाटिकन बैंक के बोर्ड के अनुमोदन के बाद ही जर्मनी की उक्त टेलेविज़न कम्पनी को ऋण दिया गया था जो "पूर्णतः" सामान्य कारबार की प्रक्रिया थी।








All the contents on this site are copyrighted ©.