2014-04-30 20:10:26

समझ शक्ति


वाटिकन सिटी, बुधवार 30 अप्रैल, 2014 (सेदोक, वी.आर.) बुधवारीय आमदर्शन समारोह के अवसर पर संत पापा फ्राँसिस ने वाटिकन स्थित संत पेत्रुस महागिरजाघऱ के प्राँगण में, विश्व के कोने-कोने से एकत्रित हज़ारों तीर्थयात्रियों को सम्बोधित किया।

उन्होंने इतालवी भाषा में कहा, ख्रीस्त में मेरे अति प्रिय भाइयो एवं बहनो, पवित्र आत्मा के सात वरदानों पर धर्मशिक्षामाला को जारी रखते हुए हम आज समझ शक्ति पर चिन्तन करें।
विश्वास और बपतिस्मा संस्कार द्वारा ईश्वरीय जीवन प्राप्त करने के द्वारा हम दुनिया की सब चीज़ों में ईश्वरीय प्रेम की अनादि योजना को समझने की शक्ति प्राप्त करते हैं।
इसके साथ ही पवित्र आत्मा हमारे मन-दिल को आलोकित करता और येसु ख्रीस्त की शिक्षा तथा उसकी मुक्ति योजना को समझने की शक्ति प्रदान करता है।
एम्माउस के मार्ग में चलने वाले शिष्यों की तरह कई बार हमें हमारे जीवन का साथ देनेवालों को तथा ईश्वर की कृपा का हमारे जीवन नहीं पहचान पाते हैं। फिर भी पवित्र आत्मा द्वारा दी गयी समझ शक्ति द्वारा हमारी आँखें और मन खुल जाते हमारे ह्रदय प्रज्वलित हो जाते (लूकस 24, 13-27) और हम जीवित येसु को हर जीव एवं चीज़ में पहचानने लगते हैं।
हम ईश्वर की उपस्थिति का गहरा अनुभव करते हैं और सबकुछ को उसी अन्तर्दृष्टि से देखने लगते हैं।
आज हमारे लिये यह बहुत ज़रूरी है कि हम पवित्र आत्मा द्वारा प्रदत्त समझ शक्ति के वरदान के प्रति जागरुक रहें। समझ शक्ति के द्वारा पवित्र आत्मा हमारे मन –दिल के अंधकार को दूर करता और हमारे विश्वास को दृढ़ करता ताकि हम ईशवचन और उनकी मुक्तियोजना को समझ सकें।
इतना कह कर, संत पापा ने अपनी धर्मशिक्षा समाप्त की। उन्होंने लोगों पर पवित्र आत्मा के वरदान उतरने के लिये प्रार्थना की तथा सबों को पुण्य सप्ताह की शुभकामनायें दी।
उन्होंने भारत इंगलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया वेल्स, वियेतनाम, डेनमार्क, नीदरलैंड, दक्षिण अमेरिका, ताइवान नाइजीरिया, आयरलैंड, फिलीपीन्स, नोर्व, फिनलैंड, स्कॉटलैंड. जापान, मलेशिया, उगान्डा, मॉल्टा, डेनमार्क कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, हॉंन्गकॉंन्ग, अमेरिका और देश-विदेश के तीर्थयात्रियों, उपस्थित लोगों तथा उनके परिवार के सदस्यों को विश्वास में बढ़ने तथा प्रभु के प्रेम और दया का साक्ष्य देने की कामना करते हुए अपना प्रेरितिक आशीर्वाद दिया।










All the contents on this site are copyrighted ©.