2014-04-26 16:05:24

ग़रीबों एवं सामाजिक न्याय के प्रति सभी ज़िम्मेदार


वाटिकन सिटी, शनिवार, 26 अप्रैल 2014 (वीआर सेदोक)꞉ संत पापा फ्रांसिस ने 26 अप्रैल शनिवार को, एक ट्वीट संदेश प्रेषित कर समाज के प्रति अपने कतव्यों पर चिंतन करने का आग्रह किया।
उन्होंने संदेश में लिखा, ″हम में से कोई भी यह नहीं सोच सकता है कि हम ग़रीबों एवं सामाजिक न्याय के प्रति सहानुभूति रखने से मुक्त हैं।″
संत पापा का ट्वीट इतालवी के अलावा, पुर्तगाली, स्पानी, फ्रेंच, जर्मन, पोलिश, अरबी तथा लैटिन भाषाओं में प्रकाशित किया गया। वाटिकन रेडियो में हिन्दी सहित अन्य करीब 35 भाषाओं में इसका अनुवाद कर पूरे विश्व में इसे प्रेषित किया।
विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।









All the contents on this site are copyrighted ©.