2014-04-24 15:13:30

सादा जीवन


वाटिकन सिटी, सोमवार, 24 अप्रैल 2014 (वीआर सेदोक)꞉ संत पापा फ्राँसिस ने सोमवार 24 अप्रैल को 9 भाषाओं में ट्वीट संदेश प्रेषित कर सादा जीवन की ओर हमारा ध्यान आकृष्ट किया।
उन्होंने अंग्रेजी भाषा में लिखा, " हमारे लिए सादा जीवन उत्तम है क्योंकि यह जरूरतमंद लोगों की मदद करने में सहायक है।"
संत पापा फ्राँसिस के ट्वीट संदेश को अंग्रेजी भाषा के अलावा इतालवी, स्पेनिश, पॉलिश, जर्मन, पुर्तगाली, लैटिन तथा अरबी भाषाओं में भी प्रेषित किया गया।
वाटिकन रेडियो में हिन्दी सहित करीब 35 अन्य भाषाओं में भी संत पापा के ट्वीट का अनुवाद कर प्रसारित किया गया।








All the contents on this site are copyrighted ©.