2014-04-15 11:43:46

केरलः फीचर फिल्म में काथलिक पुरोहित की अहं भूमिका


केरल, 15 अप्रैल सन् 2014 (ऊका समाचार): केरल के काथलिक पुरोहित फादर थॉमस चक्कालामट्टाथात को माता-पिता द्वारा परित्यक्त एक नेत्रहीन बच्चे पर निर्मित फिल्म में अहंम भूमिका में चित्रित किया गया है।

निष्कंलक मरियम को समर्पित धर्मसमाज (सीएमआई) के सदस्य फादर थॉमस "क्रिसमस केक" शीर्षक से साजन कुरियन द्वारा निर्देशित फिल्म में नेत्रहीन बच्चे के शिक्षक रूप में मुख्य अभिनेता की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग केरल तथा मलेशिया में हुई है जो 25 अप्रैल को भारत के सिनेमाघरों में दिखाई जायेगी।

55 वर्षीय फादर थॉमस केरल के त्रिस्सूर स्थित चेतना संगीत अकादमी और साउंड स्टूडियो के निदेर्शक हैं। एक साथ ही एक अच्छे पियानोवादक भी हैं।

उन्होंने बताया कि धर्मसमाज प्रमुख से फिल्म में अभिनय की अनुमति लेने के बाद उन्होंने फिल्म में काम करने का प्रस्ताव स्वीकार किया था इसलिये कि इसकी कहानी में नैतिक सन्देश है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में दया एवं प्रेम का मानवीय सन्देश दिया गया है।












All the contents on this site are copyrighted ©.