2014-04-14 14:22:48

पुण्य सप्ताह


वाटिकन सिटी, सोमवार, 14 अप्रैल 2014 (वीआर सेदोक)꞉ संत पापा फ्राँसिस ने सोमवार 14 अप्रैल को 9 भाषाओं में ट्वीट संदेश प्रेषित कर पुण्य सप्ताह की ओर हमारा ध्यान आकृष्ट किया।
उन्होंने इतालवी भाषा में लिखा, " पुण्य सप्ताह में मेल-मिलाप संस्कार के लिए जाना एवं पुनः सही रास्ता अपनाना अति सुन्दर है।"
संत पापा फ्राँसिस के ट्वीट संदेश को इतालवी भाषा के अलावा अंग्रेजी, स्पेनिश, पॉलिश, जर्मन, पुर्तगाली, लैटिन तथा अरबी भाषाओं में भी प्रेषित किया गया।
वाटिकन रेडियो में हिन्दी सहित करीब 35 अन्य भाषाओं में भी संत पापा के ट्वीट का अनुवाद कर प्रसारित किया गया।








All the contents on this site are copyrighted ©.