2014-03-31 15:03:54

दिशा परिवर्तन


वाटिकन सिटी, शनिवार, 31 मार्च 2014 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने सोमवार 31 मार्च को 9 भाषाओं में ट्वीट संदेश प्रेषित कर चालीसा काल के महत्व पर संदेश दिया।

उन्होंने इतालवी भाषा में लिखा, " चालीसाकाल दिशा परिवर्तित करने का समय है तथा बुराई और गरीबी का प्रत्युत्तर देने का समय है।

संत पापा फ्राँसिस के ट्वीट संदेश को इतालवी भाषा के अलावा अंग्रेजी, स्पेनिश, पॉलिश, जर्मन, पुर्तगाली, लैटिन तथा अरबी भाषाओं में भी प्रेषित किया गया।

वाटिकन रेडियो में हिन्दी सहित करीब 35 अन्य भाषाओं में भी सं पापा के ट्वीट का अनुवाद कर प्रसारित किया गया।

विदित हो संत पापा के ट्वीट को पढ़नेवालों की संख्या 10 मिलियन से अधिक हो गयी है जिसमें 3.2 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा में संत पापा के ट्वीट संदेश को प्राप्त करते हैं।










All the contents on this site are copyrighted ©.